फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 मई 2026 विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जनपद के विभिन्न विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, महिला आरोग्य समितियों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन, विशेषकर बच्चों और महिलाओं को हाथों की स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।यह आयोजन स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) के संयुक्त तत्वावधान में, पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया और केनव्यू के सहयोग से “डायरिया से डर नहीं” अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रमों में लगभग 2000 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें चिकित्सक, आशा कार्यकर्ता, एएनएम/सीएचओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, समुदाय के सदस्य और बड़ी संख्या में बच्चे शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डायरिया जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए नियमित रूप से साबुन-पानी से हाथ धोना अत्यंत आवश्यक है। पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधियों ने विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों पर तकनीकी सहयोग प्रदान करते हुए प्रतिभागियों को सही तरीके से हाथ धोने की प्रक्रिया समझाई।✋ “S U M A N K” से सीखें सही तरीके से हाथ धोनाकार्यक्रम में बच्चों और समुदाय को “SUMANK (सुमन-के)” के माध्यम से हाथ धोने के छह आसान चरण बताए गए—S (एस): सीधी हथेलियों को रगड़ेंU (यू): हाथों के उल्टे हिस्से को साफ करेंM (एम): मुट्ठी बनाकर हाथों को रगड़ेंA (ए): अंगूठों को अच्छी तरह साफ करेंN (एन): नाखूनों की सफाई करेंK (के): कलाइयों को भी रगड़ेंइन चरणों को अपनाकर हाथों की संपूर्ण सफाई सुनिश्चित की जा सकती है। कब-कब हाथ धोना जरूरी?विशेषज्ञों ने बताया कि निम्न परिस्थितियों में हाथ धोना बेहद जरूरी है—खाना बनाने या खाने से पहले, शौचालय के उपयोग के बाद, खांसने, छींकने या नाक साफ करने के बाद, मरीज की, देखभाल से पहले और बाद में, कचरा या गंदी वस्तु छूने के बाद, जानवरों को छूने के बादसामूहिक प्रयासों से मिलेगी सफलताजिला स्वास्थ्य समिति ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि डायरिया जैसी बीमारियों के प्रसार को रोकने में भी मदद मिलती है।विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा कि यदि हाथों की स्वच्छता की आदत बचपन से ही विकसित कर ली जाए, तो यह जीवनभर बीमारियों से बचाव का मजबूत आधार बन सकती है।
फर्रुखाबाद: विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर जनपद में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
