फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मई 2026 सदर विधायक मेजर सुनील द्विवेदी ने आज उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र के दौरान उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से नारी सशक्तिकरण वंदन अधिनियम जैसे अहम विषय पर मुख्यमंत्री के विचारों और पहल की सराहना की।विधायक मेजर द्विवेदी ने बताया कि विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सशक्तिकरण को लेकर दिए गए उद्बोधन ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।इस अवसर पर मेजर सुनील द्विवेदी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संबोधन के दौरान स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी द्वारा सुश्री मायावती जी को सुरक्षित बचाने की घटना का उल्लेख कर उसे विशेष रूप से रेखांकित करना न केवल एक ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है, बल्कि समाज में साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश भी देता है।उन्होंने कहा कि ऐसे उदाहरण नई पीढ़ी को प्रेरित करते हैं और समाज में भाईचारे, सुरक्षा एवं सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।अंत में मेजर सुनील द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश में सुशासन, कानून व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए धन्यवाद दिया।
फर्रुखाबाद: नारी सशक्तिकरण पर विशेष सत्र को लेकर सदर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात।
