फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मई 2026 जनता महादलित संघ द्वारा आज सांयकाल मोहल्ला नवाब न्यामुत खां (पश्चिम) स्थित बाल्मीकि मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा समाज के हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना रहा। उपस्थित सदस्यों ने सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार और समाज के अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर राजेश कुमार (जिला अध्यक्ष, फर्रुखाबाद), घनश्याम बाबू (महानगर अध्यक्ष), रबी कुमार (पूर्व राष्ट्रीय सचिव, वाल्मीकि चेतना मंच), राधेश्याम (प्रदेश सलाहकार), जगदोश नेताजी, रबी कुमार (प्रदेश अध्यक्ष), सजीव, नीरज सागर, प्रमोद कुमार (जिला महासचिव) सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही समाज के विकास और उत्थान के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया गया।
अंत में बैठक का समापन आपसी सहमति और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ किया गया।
