फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अप्रैल 2026 जनपद के मोहल्ला मेमरान, वार्ड नंबर 22 गोविंद नगर स्थित शिव, दुर्गा एवं बाला जी वटवृक्ष मंदिर परिसर में “बटवृक्ष समरसता समिति (VSS)” की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं की व्यापक भागीदारी देखने को मिली।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 1 मई 2026, दिन शुक्रवार को गौतम बुद्ध के जन्मोत्सव (वैसाखी पूर्णिमा) के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में खीर वितरण का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में समरसता, भाईचारा और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है।बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में लक्ष्मी नारायण गौतम (पूर्व जिला बचत अधिकारी), कैप्टन रामऔतार माथुर, रवि शाक्य, डॉ. धर्मवीर सिंह, नरेंद्र कुमार झा, राजकमल सिंह, जागेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार शाक्य, रामविलास दिवाकर, प्रदीप कुमार शाक्य, अनूप श्रीवास्तव (रिंकू), अंकित श्रीवास्तव, हैप्पी शाक्य, उज्जवल शाक्य, जितेंद्र शाक्य, प्रियम प्रताप सिंह, मुकेश यादव, मनोज कुमार शाक्य, संगम शाक्य, नंदू शाक्य, अतुल शाक्य, अनुभव शाक्य, ओमकार शाक्य, सौरभ श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, मोहित यादव, नीरज यादव, विकास वर्मा, शिवम शाक्य, विपिन शाक्य, अजीत शाक्य, सोनू दिवाकर, विपिन राठौर, आशीष सक्सेना, अक्षय सक्सेना सहित दर्जनों मोहल्लावासी शामिल रहे।समिति के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में सभी मोहल्लावासियों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। आयोजन के माध्यम से समाज में एकता और समरसता का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।समिति पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम पूरे मोहल्ले के लिए एक मिसाल बनेगा और भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन होते रहेंगे।
फर्रुखाबाद में समरसता की अनूठी पहल: बुद्ध पूर्णिमा पर खीर वितरण का भव्य आयोजन 1 मई को
