लखीमपुर खीरी : गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, गोला एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) लखीमपुर खीरी की इकाई द्वारा भारतीय बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनो सहित नगर के जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान आहवान अभियान को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को सम्बोधित ज्ञापन गोला उपजिलाधिकारी महोदया प्रतीक्षा त्रिपाठी को सौंपा गया। ज्ञापन में गौ माता को “राष्ट्र माता” एवं “राष्ट्रीय पशु” घोषित किए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि भारत में गौ माता को धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत पूजनीय माना जाता है, लेकिन वर्तमान समय में उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सड़कों पर आवारा घूमती गौ माता भूख-प्यास और दुर्घटनाओं का शिकार हो रही हैं, वहीं कई गौशालाओं में भी उनकी समुचित देखभाल नहीं हो पा रही है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान कर उनके संरक्षण के लिए सख्त एवं प्रभावी नीतियां लागू की जाएं। साथ ही गौ तस्करी एवं अवैध परिवहन पर पूर्ण रोक लगाने हेतु कठोर कानून, भारी जुर्माना एवं सख्त दंड का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए। संगठनो के अनुसार यह ज्ञापन “गौ सम्मान अभियान” के अंतर्गत सौंपा गया, जिसका उद्देश्य गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान को सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर भारतीय बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनो के साथ मिलकर प्रदेश मंत्री अशोक जोशी, जिला प्रभारी अमित मिश्रा (एडवोकेट), जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता, जिला संगठन मंत्री हिमांशु जोशी, जिला मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रजापति, नगर मंत्री सुमित गुप्ता आदित्य गुप्ता विकास मिश्रा सुधीर गुप्ता संतोष गुप्ता सूरज सिंह पुनीत गुप्ता आदर्श गुप्ता सहित कई संगठनो के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।