फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से संपन्न हुआ शिल्पी और कुलदीप का विवाह, धर्मपाल सिंह बौद्ध ने प्रदान किया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2026 रविवार को एक सादगीपूर्ण एवं सामाजिक संदेश देने वाला विवाह समारोह बौद्ध रीति से संपन्न हुआ। ग्राम रौकरी, पोस्ट रौकरी, जिला फर्रुखाबाद निवासी शिल्पी (पुत्री श्री श्यामसिंह शाक्य) एवं ग्राम दरका, पोस्ट सनौड़ी, जिला कासगंज निवासी कुलदीप (पुत्र श्री रामवीर शाक्य) ने बौद्ध परंपरा के अनुसार दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की।

यह विवाह पारंपरिक आडंबरों से दूर, सादगी और समानता के सिद्धांतों पर आधारित रहा। बौद्ध रीति से सम्पन्न इस विवाह में दोनों पक्षों के परिजन एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और नवदम्पत्ति को आशीर्वाद दिया।

विवाह संस्कार सम्पन्न कराने के उपरांत धर्मपाल सिंह बौद्ध ने नवविवाहित जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि बौद्ध रीति से विवाह समाज में समानता, सरलता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देता है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी ऐसे आयोजनों को सामाजिक सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया और नवदम्पत्ति के सुखद भविष्य की कामना की।