फर्रुखाबाद: होमगार्ड परीक्षा-2026 को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अप्रैल 2026 जनपद में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा विभिन्न कॉलेजों एवं विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता एवं पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत रखने, बाहरी व्यक्तियों की अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाने एवं परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।