बरेली – रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में हाई स्कूल की सुरभि शर्मा ने 90�अंक प्राप्त किए राष्ट्रीय कृषि इंटर कॉलेज सिरौली में टॉप कर गांव का नाम रोशन कियारामनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बरसेर सिकंदरपुर की छात्रा सुरभि शर्मा ने हाई स्कूल परीक्षा में 90�अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय कृषि एवं उद्योग इंटर कॉलेज, सिरौली, बरेली में टॉप कर अपने कॉलेज और गांव का नाम रोशन किया है।इस उपलब्धि पर सुरभि शर्मा को सभी ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।सुरभि शर्मा बरसेर सिकंदरपुर गांव की निवासी हैं। उनके पिता धर्मपाल शर्मा एक शिक्षा मित्र हैं। सुरभि शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग को दिया है।उनके कोचिंग शिक्षक जितेंद्र लोधी ने बताया कि उनकी कोचिंग का परिणाम 90�रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उनकी कोचिंग के सभी 30 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। सुरभि शर्मा ने विशेष रूप से गणित विषय में 98�अंक प्राप्त किए हैं। रिपोर्टर परशुराम वर्मा
बरेली – रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में हाई स्कूल की सुरभि शर्मा ने 90%अंक प्राप्त किए
