OTT पर छाई 9 साल पुरानी फिल्म, 5 मिलियन व्यूज के साथ मचा रही धमाल

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में रिलीज होती हैं, जो आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लेती हैं. कुछ फिल्में तो रिलीज के साथ ही ट्रेंड करने लगती हैं, जबकि कुछ पुरानी फिल्में भी अचानक दोबारा सुर्खियों में आ जाती हैं और दर्शकों के बीच फिर से पॉपुलर हो जाती हैं. ऐसा ही कुछ इन दिनों एक 9 साल पुरानी फिल्म के साथ देखने को मिल रहा है, जिसने ओटीटी पर आते ही धमाल मचा दिया है.

दरअसल ये फिल्म है ‘जुमांजी: वेलकम टू द जंगल’. ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी. ये एक एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, जो 1995 की क्लासिक ‘जुमांजी’ का सीक्वल है. जिसका निर्देशन जेक कासडन ने किया है. फिल्म में और ड्वेन जॉनसन, जैक ब्लैक, केविन हार्ट, करेन गिलन लीड रोल में हैं.ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. ये 1 हफ्ते से नेटलिक्स की टॉप 10 ट्रेडिंग में पांचवें नंबर पर है. इसे अब तक 5 मिलियन व्यूज मिले चुके हैं. इस फिल्म की imdb रेटिंग 6.9 है. दिलचस्प बात ये है कि रिलीज के इतने साल बाद भी फिल्म की कहानी और परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. अगर आप भी कुछ नया देखना चाहते हैं, तो इसे अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.