पिता के जाने का गम, मां के शब्दों ने बढ़ाया दर्द… जैस्मीन सैंडलस ने बयां की आपबीती

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री की बेहतरीन आवाज़ों में शुमार हैं. उन्होंने ‘यार ना मिले’, ‘इलीगल व्यापन’, ‘सिप-सिप’ जैसे कई हिट गाने गाए हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है.

वहीं हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ और पार्ट 2 में ‘वारी जावां’, ‘ओए ओए’, ‘आरी आरी’, ‘शरारत’, ‘मैं और तू’ से वो एक बार फिर छा गईं, इस ट्रैक को भी लोगों का जबरदस्त प्यार मिला. जैस्मिन अक्सर अपने गानों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने पिता के निधन के बाद आई मुश्किलों को लेकर कई बाते शेयर की.

जैसमीन सैंडलास ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट बताया, ‘मेरे पापा परिवार के लिए एक ‘एंकर’ (सहारा) की तरह थे. वह उन बुनियादी चीजों का ख्याल रखते थे जिनकी आप एक पिता और पति से उम्मीद करते हैं. वह बहुत ज्यादा दखल नहीं देते थे, लेकिन उनके जाने के बाद हम सब बिखर गए. उन्हें गुजरे 10 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन हम आज भी उन टुकड़ों को समेटने की कोशिश कर रहे हैं.’