शरीर में बढ़ रही असामान्य सूजन को जान सकते हैं इन लक्षणों से

अक्सर हमें किसी न किसी कारण से शरीर में सूजन आ जाती है और यह सूजन शरीर में चोट लगने के कारण भी हो सकती है और असामान्य भी हो सकती है पर अक्सर हम सूजन को देख कर अनदेखा कर देते हैं या फिर उसे सामान्य सूजन समझ कर नज़रअंदाज़ कर देते हैं पर आपको बता दें की ऐसा ज़रूरी नहीं कि आपकी सूजन सामान्य ही हो बल्कि लगातार बढ़ती यह सूजन आपके स्वास्थ के लिए खतरा पैदा कर सकती है| आइये जानते हैं कि आप यह कैसे जान सकते हैं की आपके शरीर में बनी सूजन सामान्य नहीं है |

अगर आपका वज़न ज़्यादा है और आप वज़न कम करने के अथक प्रयास कर रहे हैं फिर भी आपका वज़न कम नहीं हो पा रहा है तो यह आपके लिए एक संकेत है कि आपके शरीर की सूजन सामान्य नहीं है| ऐसा होने पर आप डॉक्टर के पास जाकर एक चेकअप ज़रूर कराएं क्यूंकि इसका कारण और कोई बीमारी भी हो सकती है जैसे यह सूजन आपको मधुमेह होने का भी संकेती देती है|

अगर आपके शरीर की सूजन कम नहीं हो पा रही है और आप बात बात पर चिड़चिड़ाने लगते हैं तो इसका कारण मूड डिसऑर्डर हो सकता है| अगर आपको मूड डिसऑर्डर की बीमारी है तो यह आपकी मानसिक शक्ति को प्रभावित करती है जिसके कारण बाकी कामों में आपका मन नहीं लगता और इन्ही चीज़ों के कारण शारीरिक प्रभाव भी पड़ता है|

आपके शरीर की सूजन का कारण मस्तिष्क में बढ़ रहा तनाव भी हो सकता है| अगर आप हर रोज़ किसी दबाव में आ रहे हैं या किसी भी कारण से अधिक टेंशन ले रहे हैं तो इसके कारण भी शरीर की सूजन बढ़ सकती है और इससे आप यह समझ सकते हैं कि आपके शरीर की सूजन कोई सामान्य सूजन नहीं है और इसके कारण आगे चलकर आपके स्वास्थ को भी खतरा हो सकता है|

अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी  देखें  नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें 

https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं  हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें 

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en