फर्रुखाबाद: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 59 शिकायतें प्राप्त, 3 का मौके पर निस्तारण — डीएम ने दिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अप्रैल 2026 जनपद में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत तहसील सदर का कार्यक्रम ऑफीसर्स क्लब, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सर्वाधिक 29 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जबकि पुलिस विभाग की 11, विद्युत विभाग की 4, विकास विभाग की 2 तथा अन्य विभागों की 13 शिकायतें दर्ज की गईं। प्राप्त शिकायतों में से राजस्व विभाग की 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि शेष शिकायतों का भी शीघ्र और प्रभावी समाधान किया जाएगा।