गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) ऐतिहासिक मेला चैती के समापन एवं गोला गौरव सम्मान समारोह कार्यक्रम बृहस्पतिवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय प्रदेश महामंत्री भाजपा उ०प्र० एवं विधान परिषद सदस्य मा० अनूप गुप्ता रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष समाजसेवी एवं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य गांधी स्मारक उ.मा. विद्यालय एवं पूर्व मुख्य चयनकर्ता हॉकी उत्तर प्रदेश श्री विश्वनाथ सिंह रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया। वालीवुड सिंगर शब्बीर कुमार एंड पार्टी द्वारा तमाम हिंदी फिल्मों में लगभग 6000 से अधिक गानों को अपनी आवाज देने वाले वॉलीवुड सिंगर शब्बीर कुमार ने ऐतिहासिक चैती मेला में आए मेलार्थियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। नगर पालिका परिषद गोला द्वारा नगर के सर्वोच्च सम्मान गोला गौरव सम्मान 2026 का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि की उपस्थिति में गोला गौरव सम्मान की प्रतिभाओं में समाजसेवा एवं जनकल्याण क्षेत्र में अनिल कुमार जलोटा (समाजसेवी), केशव अग्रवाल (समाजसेवी), पत्रकारिकता क्षेत्र में विकास शुक्ल (पत्रकार), चिकित्सा क्षेत्र में डॉ.आकाश राजपूत (चिकित्सक), सांस्कृतिक उत्थान क्षेत्र में बृजेश कुमार तिवारी (भजन गायक), मां दुर्गा पूजा समिति अवधेश श्रीवास्तव दीपू लाला, विधि क्षेत्र में शिवचंद्र शाह (एड०) एवं कला क्षेत्र में श्रीमती स्मिता तिवारी (लोक चित्रकार) को माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने गोला गौरव सम्मान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभाओं को संबोधित करते हुए कहा नमन है उस माटी को, जहाँ संस्कार पलते हैं, नमन है उन प्रतिभाओं को, जो नगर का नाम रौशन करते हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने वाले सभी गणमान्यजनों को सम्बोधित करते हुए कहा आज का दिन बहुत विशेष है। आज हम न केवल हमारे शहर के गौरवशाली इतिहास को याद कर रहे हैं बल्कि उन प्रतिभाओं को भी सम्मानित कर रहे हैं जिन्होंने साहित्य, चिकित्सा कला, शिक्षा, और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करके हमारे गोला नगर का नाम रोशन किया है। आप सभी को अशेष शुभकामनाएं एवं सुदीर्घ जीवन हेतु मंगलकामनाएं।
समापन अवसर पर लीगल एडवाइजर बीएचएल अवनी पाण्डेय, महामंत्री माँ अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति श्री सत्यप्रकाश अग्रवाल, डॉयरेक्टर कोऑपरेटिव बैंक आरती सिंह, श्रीमती पूनम जायसवाल, सुनीता वर्मा एवं गोला नगर के गणमान्य व्यक्तियों सहित सम्मानित सभासदगण एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
लखीमपुर खीरी : ऐतिहासिक चैती मेला के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने गोला गौरव सम्मान की प्रतिभाओं का किया अभिनंदन
