पीलीभीत: बड़े धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती।

पीलीभीत के बिलसंडा की ग्राम पंचायत मार का मामला है। जहां मंगलवार की शाम को बड़ी धूमधाम से भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। यह दिन भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और दलित वंचितों के आधिकारों के लिए लड़ने वाले बाबा साहब का है। इस ग्राम पंचायत मार में दलित समाज के कुछ लोगों के आपस में विचार मेल न खाने पर केक दो जगह बड़े हर्षोल्लास से काटकर बाबा साहब की जयंती मनाई गई। फिर भी वहां उपस्थित सभी ने बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के फोटो पर पुष्प चढ़ाये। बाद में सभी ने बड़े हर्षोल्लास से केक काटा।
इस शुभ अवसर पर फतेह चंद्र, संजीव कुमार, गुड्डू, महेन्द्र, लालता प्रसाद,राधेरमन, रोहित कुमार, महबूब, दीपक कुमार सहित सैकड़ों संख्या में पुरुष व महिलाएं सामिल हुए।

सवांददाता : सोनपाल