लखीमपुर खीरी: मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में सरकारी भूमि पर अंबेडकर जी की मूर्ति लगाने को लेकर बबाल

लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में सरकारी भूमि पर भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है इस दौरान मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद शाम को हालात बेकाबू हो गए। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर जमकर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हिंसा के दौरान पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी ख्याति गर्ग तुरंत मौके पर पहुंचीं और हालात संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा हल्का बल भी प्रयोग किया गया। क्षेत्र में शांति एवं सामान्य स्थिति बनी हुई है। कानून-व्यवस्था पूर्णतया नियंत्रण में है।

सवांददाता : अनुज कुमार गुप्ता