फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चंदर के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली कायमगंज में मु0अ0सं0 95/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान, वादी के बयान, घटनास्थल के निरीक्षण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियोग में वांछित अभियुक्त शहबाज पुत्र अंसार खान निवासी शिवरई मठ, कोतवाली कायमगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
अभियुक्त के विरुद्ध उक्त मुकदमा दर्ज है और उसे न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, निरीक्षक सुरजीत सिंह, कांस्टेबल अंकित पवार, कांस्टेबल मोहित कुमार एवं महिला कांस्टेबल भारती।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
