गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ के ब्लाक बिजुआ मे विभिन्न ग्राम पंचायतों मे संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने रमेश्वरापुर, रामनगर कलां, बिजुआ, रामदीन पुरवा, पड़रिया तुला, मुड़िया हेम सिंह गांवों में पहुंचकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर तथा भगवान् बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर याद किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने मिष्ठान वितरण कर सभी का मुँह मीठा कराया। इस मौके पर मौजूद ग्रामवासियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अमर रहें के गगनभेदी नारे लगाते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गये भारत के संविधान की रक्षा करने और उसे लागू करने की बात कही साथ ही आम लोगों से भी संविधान का पालन करने की अपील की गयी तथा बाबा साहब के विचारों और उनके मार्ग पर चलने का सभी ने संकल्प लिया।
इस अवसर पर गोला विधायक अमन गिरी ने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान के कारण ही भारत आज विश्व गुरु बनने के कगार पर है। भारत के मजबूत संविधान के कारण ही देश में सभी लोगों को समान अधिकार प्राप्त हैं। भीमराव अंबेडकर मानव रूप में भगवान थे जिन्होंने भारत को सजाने और संवारने का काम किया है।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बिजुआ धीरेन्द्र सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान हर्षदीप सिंह, मण्डल कोषाध्यक्ष राजेश राठौर, नरेश त्रिवेदी, संजय शुक्ला, देवेंद्र शुक्ला, अवधेश राणा, धीरेन्द्र सिंह, प्रधान महेश सिंह, अवधेश राणा, रामअवतार मित्रा, सतीश गौतम, राजीव मिश्रा, सुदेश वाजपेई, संजय त्रिपाठी, नरेन्द्र वाजपेयी, डॉ राकेश सिंह, अनिल वर्मा, रामनरेश मौर्य, दिनेश गुप्ता, प्रधान दरियाबाद पप्पू राजपूत, जितेंद्र गौतम, प्रधान पप्पू राज, पूर्व प्रधान विजय सिंह, रामनरेश मौर्य, ज्ञान सिंह, काशी सिंह, सतीश सिंह, विनोद राज, सचिन राज,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बिजुआ राजवीर राज सहित सम्मानित ग्रामवासी मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी : धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती, याद किये गए बाबा साहब
