धुरंधर 2′ को फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बनाए. फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया. फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हो रही है. फिल्म ने ग्रॉस 1300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने 26वें दिन बीते कल साढ़े 10 बजे तक 5.20 करोड़ कमा लिए. धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 1,717.87 करोड़ कलेक्शन किया. फिल्म ने 25 दिनों में नेट 1,083.67 करोड़ और ग्रॉस 1297.48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया.मालूम हो कि धुरंधर 2 ने पेड प्रिव्यूज से 43 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ कमाए थे. फिल्म ने पहले हफ्ते में ही धमाल कर दिया था और 674.17 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 263.65 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 110.60 करोड़ कमाए.
चौथे हफ्ते में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने चौथे शुक्रवार को 7 करोड़ कमाए थे. चौथे शनिवार को 13.50 करोड़, चौथे रविवार को 14.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.
‘धुरंधर 2’ की बात करें तो फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है.
