पीलीभीत/बिलसंडा: रविवार को भाजपा मंडल बिलसंडा के गांवों रुरिया-घुरिया, हीरपुर-मीरपुर में पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर गांव हुआ बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम में भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर संपर्क कर जन संपर्क किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर एवं देव स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।इस मौके पर बिलसंडा भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य,अनुपम दीक्षित, अरविंद शुक्ला मंडल उपाध्यक्ष, सोनपाल मौर्य मंडल उपाध्यक्ष, रामेंद्र गोस्वामी, दयाशंकर मिश्रा, अटल बिहारी मिश्रा,कालीचरण वर्मा,राम रतन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पीलीभीत:गांव-बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत अनेक बूथों पर किया गया जनसंपर्क।
