फर्रुखाबाद: पवन कुशवाहा बने समीक्षा अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 जनपद के अमृतपुर तहसील अंतर्गत ग्राम राजपुर निवासी श्री पवन कुशवाहा जी को लखनऊ सचिवालय में समीक्षा अधिकारी (Review Officer) के पद पर नियुक्ति मिलने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण सफलता से परिवार, गांव तथा क्षेत्रवासियों में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई है।

पवन कुशवाहा की इस उपलब्धि पर तथागत सामाजिक समिति (TSS) के टीम पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समिति के सदस्यों ने कहा कि यह सफलता न केवल पवन कुशवाहा के परिश्रम और लगन का परिणाम है, बल्कि यह क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने भी पवन कुशवाहा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल करियर की कामना की है। सभी ने आशा जताई कि वे अपने पद पर रहकर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए समाज और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

पवन कुशवाहा की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।