कासगंज : अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वाधान में निकलेगा मशाल जुलूस

कासगंज।
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में सोमवार शाम छः बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर शहर के सोरों गेट स्थित आंबेडकर पार्क से नदरई गेट प्रभु पार्क तक विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों के बैनर तले मशाल जुलूस निकाला जाएगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री मुनेश राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिलाध्यक्ष केडी त्रिपाठी, महामंत्री मनोज कुमार, अटेवा जिलाध्यक्ष योगेश यादव, टीएससीटी सह संयोजक श्याम बाबू, प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अजयपाल सिंह सहित विभिन्न संगठनों ने जनपद के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से एकजुट होकर जुलूस में शामिल होने की अपील की है। जानकारी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी दीपक मिश्र द्वारा दी गई।