फर्रुखाबाद: स्टेट लेवल में प्रथम स्थान हासिल करने पर बेटी रौनक शाक्य का भव्य सम्मान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 जनपद की होनहार बेटी रौनक शाक्य द्वारा स्टेट लेवल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अखिल भारतीय शाक्य महासभा, फर्रुखाबाद इकाई द्वारा उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महासभा की पूरी टीम ने रौनक शाक्य को धम्म पट्टिका पहनाकर, भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने रौनक शाक्य की इस उपलब्धि को जनपद के लिए गौरवपूर्ण बताया और कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। रौनक की इस सफलता से समाज और क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

इस सम्मान समारोह में जिला अध्यक्ष शिवम शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शाक्य, उपाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, सोनू कुशवाहा (सांस्कृतिक सचिव) सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने रौनक शाक्य को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की।

समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने रौनक शाक्य की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि यह सफलता पूरे शाक्य समाज के लिए गर्व का विषय है।