सम्यक पार्टी कानपुर इकाई की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न

बुधवार को सम्यक पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक कुमार शाक्य के घर पर पार्टी की कानपुर इकाई की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य, प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य, राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह, राष्ट्रीय सचिव और बुंदेलखंड प्रभारी मनोहर बौद्ध, राष्ट्रीय सचिव डॉ. भानु प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता, दयाशंकर सिंह पटेल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल, प्रदेश सचिव श्रीराम राजपूत, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष सोनू कुमार, कानपुर महानगर अध्यक्ष डॉ. अनिल राठौर, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष प्रणव निगम, कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष डॉ. एच. पी. सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पूनम प्रताप कुशवाहा के साथ अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक बुद्धिजीवी और सामाजिक चिंतक उपस्थित हुए।

पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक चिंतकों ने पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी की विचारधारा पर चिंतन-मनन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य ने बताया कि सम्यक पार्टी आम जनता की राष्ट्रीय स्तर की लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में विकसित हो रही है। इसी से देश में लोकतंत्र मजबूत होगा। इसमें पार्टी संविधान के नियम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित हर पद पर तीन साल बाद बदलाव हो रहा है। सम्यक पार्टी भविष्य में व्यक्तिवादी, परिवारवादी और जातिवादी पार्टियों को खत्म कर देगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कानपुर नगर और देहात जिलों और कानपुर मंडल में संगठन के विस्तार की रणनीति पर विचार किया। पार्टी की पूर्ण लोकतांत्रिक विचारधारा संगठन के विस्तार में सबसे अधिक सहायता करेगी। संगठन के विस्तार से 2027 के विधानसभा चुनावों में मजबूत उपस्थिति दर्ज होगी। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक कुमार शाक्य ने किया‌।