फर्रुखाबाद:शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मान्या यादव सम्मानित, जिले का नाम किया रोशन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अप्रैल 2026 जनपद के थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम कोरीखेड़ा निवासी बलराम सिंह यादव की पुत्री मान्या यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। मान्या यादव को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बड़े भाई नारायण यादव द्वारा सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें शिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर मान्या की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने मान्या की मेहनत और लगन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती हैं।

मान्या यादव की इस सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे गांव कोरीखेड़ा और फर्रुखाबाद जनपद में गर्व की अनुभूति हो रही है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने मान्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और कहा कि वह आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करें।