फर्रुखाबाद: राजराजेश्वरी देवी की जयंती पर लोहिया अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, भजन-कीर्तन का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अप्रैल 2026 आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल महाराज जी की माता राजराजेश्वरी देवी की जन्म जयंती के अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा जनपद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। इस दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों को फल बांटे गए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

कार्यक्रम का आयोजन मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम नेकपुर कला (इटावा-बरेली) एवं मशीनी चौराहा, आश्रम रोड फर्रुखाबाद शाखा के तत्वावधान में किया गया। संस्था के कार्यकर्ताओं, भक्तों एवं महात्मा रोशनी बाई जी के नेतृत्व में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ।

महात्मा रोशनी बाई जी ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष 6 अप्रैल को राजराजेश्वरी देवी की जयंती के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया जाता है। यह सेवा कार्य मानव धर्म के संदेश को आगे बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से किया जाता है।

फल वितरण के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने भक्ति भाव से सहभागिता की और आध्यात्मिक माहौल का आनंद लिया।

इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. जगमोहन शर्मा, जिला प्रधान सुनील फौजी, सुशील कुमार, राधेश्याम, गीत गुप्ता, सुनीता यादव, हरीराम, जयसिंह, सीमा, अभिलाषा, नरेश, सत्य प्रकाश, उदयपाल, विमलेश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।