गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया सदर चौराहा खुटार रोड स्थित आर्य समाज मंदिर के पास बिजली के पोल में करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी दौरान एक गोवंश उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मुझे दी।
उन्होंने कहा कि यह कोई नई घटना नहीं है, बल्कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण इस प्रकार की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। बिजली के पोल और लाइनों की समय-समय पर जांच नहीं की जाती जिससे अक्सर गोवंश करंट की चपेट में आकर अपनी जान गंवा देते हैं। अनूप गुप्ता ने यह भी सवाल उठाया कि लाइन और पोल की नियमित जांच क्यों नहीं की जाती। जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार गौशालाओं के नाम पर करोड़ों रुपए महा खर्च कर रही है उसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही की वजह से गोवंश रोड पर जान गवाने को मजबूर है गौशालाओं की आई हुई धनराशि का जिम्मेदार अधिकारी कागजों पर ही बंदर बांट कर लेते हैं और गोवंश सर्दियों के मौसम में बारिश के समय रोड़ों पर भटकते रहते हैं जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा है कि जो लोग गोवंश को पालते हैं उनको उत्तर प्रदेश सरकार₹1500 महीना देती है अगर कोई भी पशुपालन अपने गोवंश को छोड़ देता है तो नगरपालिका के द्वारा उस पर सख्त कार्रवाई व जुर्माना लगाया जाए। गौरतलब है कि इस समय गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी में ऐतिहासिक चैती मेला चल रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग क्षेत्र में मौजूद रहते हैं। ऐसे में इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को भी जन्म दे सकती है।
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से तत्काल कार्रवाई कर ऐसे खतरनाक पोल और लाइनों को ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
लखीमपुर खीरी : गोला में करंट से गोवंश की मृत्यु, भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष ने विद्युत विभाग व नगर पालिका पर लगाया लापरवाही का आरोप
