प्रयागराज: गेहूं क्रय के अनुश्रवण हेतु सम्भागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में खरीद प्रकोष्ठ/नियंत्रण कक्ष स्थापित

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत गेहूं क्रय के अनुश्रवण हेतु कार्यालय सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज सम्भाग, प्रयागराज में खरीद प्रकोष्ठ/नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। खरीद प्रकोष्ठ/नियंत्रण कक्ष में कनिष्ठ सहायक श्री अभिजीत सिंह (मो0ंन0-8896845784) एवं कनिष्ठ सहायक श्रीमती नीतू कनौजिया (मो0नं0-7985742649) की प्रातः 09 बजे से सायं 06 बजे तक तैनाती की गयी है। खाद्य नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0532-2615048 है।
खरीद प्रकोष्ठ/नियंत्रण कक्ष प्रातः 09 बजे से सायं 06 बजे तक खुला रहेगा। खाद्य प्रकोष्ठ/नियंत्रण कक्ष कार्य दिवसों के अतिरिक्त रविवार व राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर अन्य अवकाश के दिनों में भी प्रातः 10 बजे से अपरान्ह् 01 बजे तक क्रियाशील रहेगा। संकलित सूचनायें प्रतिदिन निर्धारित समय तक खाद्यायुक्त, लखनऊ को प्रेषित की जायेगी। सम्बन्धित कर्मचारीगण को निर्देशित किया जाता है कि गेहूॅ खरीद में प्राप्त शिकायतों को पंजिका में अंकित किया जायें तथा सम्बन्धित से वार्ता कर त्वरित गति से शिकायतों का निस्तारण कराया जाय।

(राजू प्रसाद)
सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी,
प्रयागराज सम्भाग,
प्रयागराज।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858