फर्रुखाबाद में “द रॉयल ऑप्टिक्स” का भव्य उद्घाटन, आधुनिक नेत्र सेवाओं की नई शुरुआत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अप्रैल 2026 जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए आज “द रॉयल ऑप्टिक्स” नामक नवीनतम नेत्र केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। यह प्रतिष्ठान प्रभू जी पैलेस, बघार पुल ठिलावल रोड, फर्रुखाबाद में स्थापित किया गया है।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुशील शाक्य उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया और इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर विनय शाक्य (नेत्र परीक्षक) हैं, जो लंबे समय से नेत्र सेवाओं से जुड़े हुए हैं। “द रॉयल ऑप्टिक्स” के संरक्षक के रूप में वेदराम शाक्य, बबलू शाक्य एवं मनीष शाक्य का विशेष योगदान रहा।

नवस्थापित यह केंद्र आधुनिक नेत्र जांच तकनीकों और गुणवत्तापूर्ण ऑप्टिकल सेवाओं से सुसज्जित है। यहां आंखों की जांच, चश्मे एवं अन्य नेत्र संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।

उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने केंद्र संचालकों को शुभकामनाएं दीं और इस पहल को जनकल्याणकारी बताया।

स्थानीय लोगों में भी इस नए केंद्र को लेकर उत्साह देखा गया। उम्मीद जताई जा रही है कि “द रॉयल ऑप्टिक्स” क्षेत्र में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका रहेगी।