फर्रुखाबाद:राजेपुर पुलिस ने चोरी का सोलर पम्प सेट बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 09/2026 से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी किया गया सोलर पम्प सेट बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 19 नवंबर 2025 को वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वादी ने बताया था कि उसके ट्यूबवेल पर लगा सोलर पम्प सेट रात के समय चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रूस्तम पुत्र मो० मीर निवासी ग्राम भाऊपुर चौरासी थाना राजेपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया एक सोलर पम्प सेट बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए न्यायालय में अपने बयान देने की बात कही है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:

उपनिरीक्षक सत्यदेव ओझा, हेड कांस्टेबल ब्रजेश, कांस्टेबल राम नरेश

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।