फर्रुखाबाद: अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने महमदपुर गढ़िया विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं सेवानिवृत्ति समारोह में की शिरकत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मार्च 2026 जनपद के विकास खण्ड राजेपुर अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय महमदपुर गढ़िया में आज वार्षिक उत्सव एवं परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल वितरित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विधायक सुशील शाक्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इसी कार्यक्रम के साथ-साथ विद्यालय की सहायक अध्यापिका श्रीमती हिमलेश शाक्य के सेवानिवृत्ति समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके सम्मान में भावभीनी विदाई दी और उनके दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना की।

श्रीमती हिमलेश शाक्य को समस्त स्टाफ द्वारा शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। उल्लेखनीय है कि वह पूर्व प्रधानाध्यापिका डॉ. मिथिलेश कुमार शाक्य की पत्नी हैं तथा समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वह तथागत सामाजिक समिति (TSS) की जिला महिला प्रकोष्ठ की महासचिव के रूप में भी समाजहित में कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और सम्मान से भरा रहा।