फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ दाम्पत्य संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2026 जनपद में बौद्ध परंपरा के अनुसार एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिलीप कुमार पुत्र श्री गंगादीन शाक्य, निवासी ग्राम जाजपुर बंजारा, पोस्ट बराकेशव एवं रागिनी पुत्री श्री रमेशचन्द्र शाक्य, निवासी ग्राम नेकपुरखुर्द, पोस्ट आवाजापुर का विवाह बौद्ध रीति से सम्पन्न कराया गया।

विवाह संस्कार को बौद्ध विधि-विधान के अनुसार सम्पन्न कराते हुए धर्मपाल सिंह बौद्ध ने नवदंपति को वैवाहिक जीवन के आदर्शों, समानता, करुणा एवं आपसी सम्मान के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बौद्ध विवाह पद्धति सामाजिक समरसता, सरलता और तर्कशीलता का प्रतीक है, जिसमें दिखावा और आडंबर का कोई स्थान नहीं होता।

समारोह के उपरांत धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को विधिवत प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे और नवदंपति को शुभाशीष प्रदान किया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज में वैकल्पिक और प्रगतिशील विवाह परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।