फर्रुखाबाद में अनित्य पाठ सम्पन्न, दो लोगों ने लिया नशा छोड़ने और क्रोध त्यागने का संकल्प

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 शनिवार को जनपद के ग्राम ममरेजपुर पुठरी में आज एक आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री ओमकार सिंह पाल, पुत्र श्री मुरारीलाल पाल के निवास पर अनित्य पाठ का आयोजन किया गया, जिसे धर्मपाल बौद्ध द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने धर्म और नैतिक जीवन के महत्व को समझा। कार्यक्रम के दौरान समाज में व्याप्त नशे की बुराई और क्रोध जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों पर भी चर्चा की गई। प्रेरित होकर दो व्यक्तियों ने सार्वजनिक रूप से नशा छोड़ने और क्रोध न करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने इस प्रकार के आयोजनों को समाज के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम समाज में सुधार लाने और लोगों को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।

अंत में सभी ने मिलकर समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।