फर्रुखाबाद में सम्राट अशोक महान की भव्य यात्रा, शांति और मानवता का दिया संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 नवाबगंज तृतीय से जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार राहुल शाक्य द्वारा आज एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत क्षेत्र ढर्रा शादीनगर से संकिसा तक सम्राट अशोक महान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका उद्देश्य उनके महान विचारों को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

इस भव्य यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान शांति, अहिंसा, धर्म और मानवता के संदेश को प्रमुखता से प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।

राहुल शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक केवल एक महान शासक ही नहीं थे, बल्कि वे मानवता, करुणा और सद्भाव के प्रतीक भी थे। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने में सक्षम हैं। इस यात्रा के माध्यम से लोगों को उनके आदर्शों से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और “सम्राट अशोक महान अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देने में सफल रहा।

अंत में आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे सम्राट अशोक के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को और मजबूत करें।