बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हैं. उनके कामकाज के बेहद पसंद किया जा रहा है. वे हर दिन क्या कुछ कर रहे हैं इसकी जानकारी एक्स हैंडल से भी दे रहे हैं. निशांत को अभी पार्टी में क्या कुछ जिम्मेदारी दी जाएगी यह तय नहीं हुआ है लेकिन इससे दूर होकर वे शांत मन से पार्टी को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं.
बुधवार (18 मार्च, 2026) को उन्होंने अपने एक्स हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इसमें दिख रहा है कि वे पार्टी से जुड़े नेताओं से मिल रहे हैं. बैठकर उनसे बातें कर रहे हैं. निशांत ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, “मैं हर दिन जन प्रतिनिधियों से मिलता हूं. उनके क्षेत्र की विकास की बातें करता हूं.”
एक्स पोस्ट में आगे लिखते हैं, “हम मिलकर कैसे पिताजी के सपनों को और मजबूत कर सकते हैं, इस पर हर दिन चर्चा होती है. हम सबका साझा मकसद एक है, बिहार की समृद्धि. बिहारी भाई – बहनों की तरक्की. इसी सिलसिले में मंगलवार को मैंने पटना में कई माननीय विधायकों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी से मुलाकात की. जय बिहार… जय नीतीश कुमार.”
