बांदा: बुढ़वा मंगलवार को ग्राम पंचायत जखनी में फाग उत्सव कार्यक्रम मनाया गया

बांदा(उप्र), बुढ़वा मंगलवार को ग्राम पंचायत जखनी में फाग उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित साथियों सहित शामिल हुए।

इस अवसर पर बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “बुढ़वा मंगल/बड़ा मंगल हिंदू धर्म में होलिकोत्सव के बाद मनाया जाने वाला एक प्रमुख उत्सव है, जिसमें रंग, गुलाल लगाकर मिठाई, गुझिया खिलाई जाती है, और भंडारे आयोजित होते हैं, गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करने वाले इस पर्व में आस पास के लगभग 10 ग्रामों के लोग ग्राम जखनी में एकत्रित होकर हर्षोल्लास से फाग गीत गाते हुए इस पर्व को मनाते हैं, जो मुख्य रूप से उत्तर भारत विशेषकर बांदा, लखनऊ, कानपुर में हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। माना जाता है कि बुढ़वा मंगल के मंगलवार को ही हनुमान जी और भगवान राम की पहली मुलाकात हुई थी। कुछ मान्यताओं के अनुसार, रावण के घमंड को चूर करने के लिए हनुमान जी ने वृद्ध वानर का रूप धारण किया था, इसलिए इसे “बुढ़वा मंगल” कहा जाता है। इस दिन हनुमान जी को सिंदूर, जनेऊ, झंडा और गुड़-चने का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है, और यह विशेष रूप से मंगल दोष या शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित लोगों के लिए शुभ माना जाता है।”

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ में ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा भइया, बाबा राममूरत सिंह, समरजीत दीक्षित उर्फ बब्बू भइया, वृन्दावन अग्निहोत्री, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, रामकिशोर तिवारी लाला भइया, झब्बू सिंह पूर्व प्रधान, भोला सिंह, त्यागी कबीर पूर्व प्रधान, केशव पांडेय, मुन्ना सिंह बाबा, दुर्गा प्रजापति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट राजकुमार बांदा

Leave a Comment