फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 जनपद के समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्रों की बुकिंग प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक किसान 04 मार्च 2026 तक (कट-ऑफ डेट) आवेदन कर सकते हैं।
कृषि विभाग द्वारा यह बुकिंग Sub Mission on Agricultural Mechanization (SMAM) तथा Promotion of Agricultural Mechanization for In-Situ Management of Crop Residue (IN-SITU) योजनाओं के अंतर्गत की जा रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान प्रदान कर खेती को आसान, किफायती और उत्पादक बनाना है।
जनपद स्तर पर होगी बुकिंग-इस वर्ष बुकिंग की प्रक्रिया जनपद स्तर पर की जा रही है। जनपद के सभी विकासखण्डों में जो लक्ष्य अवशेष हैं, उनके अंतर्गत उपलब्ध कृषि यंत्र एवं कृषि रक्षा उपकरणों के लिए किसान आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
किसान अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप या किसी भी जनसेवा केंद्र के माध्यम से विभागीय पोर्टल
👉 https://agridarshan.up.gov.in
पर जाकर पंजीकृत मोबाइल नंबर से ओटीपी प्राप्त कर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
किसानों से अपील
कृषि विभाग ने सभी पात्र किसानों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि निर्धारित तिथि के बाद किसी प्रकार की असुविधा न हो। सीमित लक्ष्य के चलते पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लाभ दिए जाने की संभावना है।
अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या विकासखंड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
