लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ ख्याति गर्ग द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में दिनांक – 18.02.2026 दिन बुधवार को कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 119/2026 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित गुमशुदा दो नाबालिग बच्चियो की बरामदगी हेतु सीसीटीवी फुटेज व सर्विलान्स टीम जनपद खीरी की मदद से प्रयास कर सलीम खान पुत्र मो0 रफीक निवासी मो0 इस्लामनगर गोटैय्याबाग थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी की दोनों नाबालिग बच्चियों को जनपद कासगंज के सिकंदरा राव रोड स्थित महादेव ढाबे पर पुलिस द्वारा गुमशुदा के परिजनो (पिता व भाई) को साथ ले जाकर परिजनों की पहचान के आधार पर दोनो गुमशुदा नाबालिग बच्चियो को मात्र 24 घण्टे के अन्दर बरामद किया गया। दोनों बच्चियों को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों बच्चियों ने बताया विद्यालय की छुट्टी होने के बाद हम दोनों घूमने के लिए घर से बिना बताए जयपुर जा रहे थे। बच्चियों ने बताया सुना था कि जयपुर बहुत अच्छा है। पुलिस प्रशासन ने सभी अभिवावको से अपील की है कि जिनके बच्चे स्कूल काँलेज व ट्यूशन जाते हैं अपने बच्चो की नियमित काउसलिंग करें तथा अपना व्यवहार मित्रवत रखें ताकि बच्चे अपने मन की बात बता सकें। बच्चो से भी अपील की है कि परिजनो को बिना बताए कही ना जाए ताकि आपके साथ अप्रिय घटना ना घटित हो सके।
बरामद करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 तेज सिंह, का0 सुरेन्द्र सिंह, म0का0 कमलेश कुमारी कोतवाली सदर खीरी मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी : गुमशुदा बच्चियों को 24 घण्टे में सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को किया सुपुर्द
