लखीमपुर खीरी : थाना गोला पुलिस ने नफर वांछित अभियुक्त अरून कुमार को किया गिरफ्तार



गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 07.02.2026 दिन शनिवार को थाना गोला पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 27/2026 धारा 87/137(2)/351(2) बीएनएस में 01 नफर वांछित अभियुक्त अरून कुमार  पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम ताजपुर थाना गोला जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में म0उ0नि0 अपूर्वा शर्मा,का0 अरूण पाल थाना गोला जनपद खीरी रहे।