कासगंज:मंडलायुक्त संगीतसिंह ने तहसील परिसर कासगंज कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण

अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप तथा पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी – मण्डलायुक्त

मंडलायुक्त ने वादो के निस्तारण में धारा 24, धारा 116 आदि मामलो को गम्भीरता से लेते हुए कहा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। तीन से पांच वर्ष एवं पांच वर्ष से पुराने मामलो को प्राथमिकता देते हुए निस्तारण कराने के निर्देश दिये।

कासगंज: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने आज तहसील परिसर व कलेक्ट्रेट कासगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न न्यायालयों, राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार, ईआरके व अन्य प्रभागों, नजारत आदि का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं व रिकॉर्ड को चेक किया।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, सुव्यवस्थित संचालन तथा कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की गई। उन्होंने रिकॉर्ड प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने के निर्देश भी दिए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता, गति और विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप तथा पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी मण्डायुक्त ने बसता सूची रजिस्टर का अवलोकन किया। समय दाखिल-खारिज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त कर्मचारियों की सर्विस बुक अपडेट करे। मण्डलायुक्त ने रिकॉर्ड रूम को भी चेक किया साथ ही न्यायिक अभिलेखागार, ईआरके प्रभाग में रखें दस्तावेजों को भी गहनता से देखा वहीं राजस्व लेखागार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के डिजिटलाइजेशन के लिए प्रयास करने के लिए कहा। नजारत के निरीक्षण के दौरान भी उन्होंने सर्विस बुक आदि के संबंध में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।