फर्रुखाबाद: थाना कादरीगेट पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 फरवरी 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मु0अ0सं0 23/26 धारा 64/69/115(2) बीएनएस में नामजद एवं वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चंदर के पर्यवेक्षण में चल रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना कादरीगेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रवि कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम नगला गोदाम बरझाला, थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार वादिनी द्वारा थाना केशवपुरम, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में जीरो एफआईआर संख्या 02/2025 धारा 64/69/115(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उक्त प्रकरण को थाना कादरीगेट में स्थानांतरित कर मु0अ0सं0 23/26 के रूप में पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगते हुए शेष स्पष्टीकरण न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करने की बात कही है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुनीर खान, कांस्टेबल अनुज तथा कांस्टेबल जयकिशोर शामिल रहे।