मणिकर्णिका घाट पर सियासी बवाल के बीच वाराणसी पहुंचे CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शनिवार (17 जनवरी 2026) को वाराणसी दौरे पर पहुंचे. योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा बेहद अहम रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी पहुंचकर सबसे विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, यहां उन्होंने भगवान काशी विश्वनाथ का अभिषेक कर पूजा आराधना की.

वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ की पूजा आराधना करने के बाद काल भैरव मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान काल भैरव की पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री का वाराणसी दौरा बेहद अहम है, वह यहां मणिकर्णिका घाट का स्थलीय निरीक्षण करेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां प्रेस से बातचीत में कहा, काशी अविनाशी है, हर सनातनी काशी के प्रति श्रद्धा का भाव रखता है. आज काशी को वैश्विक पहचान मिली है. पिछले 11 साल में काशी का विकास हुआ है. काशी का प्रतिनिधितत्व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करते है.

वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि, काशी के विकास के लिये कई परियोजना चल रही है, काशी में समग्र विकास की परियोजना चल रही है. काशी में नये-नये संस्थान खुल रहे है. वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट में चल रहे प्रोजेक्ट के बीच योगी आदित्यनाथ का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, कुछ लोग काशी के विरासत को सदैव बदनाम करते है, कुछ लोग काशी को लेकर लगातार साजिश रचते है. काशी को लेकर लगातार साजिश हो रही है. आज काशी आने में किसी को भय नहीं है. आज काशी में किसी से भेदभाव नहीं होता है.