कासगंज: जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की शिकायत पर पहुंचे जिला अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया कार्यवाही करने का आदेश

जिलाधिकारी प्रणय सिंह के समक्ष जनसुनवाई के दौरान शिकायकर्ता श्री मोहित कुमार पुत्र रविकान्त सिंह निवासी ग्राम नगला लाले थाना सोरों जनपद कासगंज के द्वारा उपस्थित होकर अवगत कराया गया कि उसके बच्चों का जन्म सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोरों पर हुआ। जन्म के कुछ समय बाद जब शिकायकर्ता अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र लेने अस्पताल गया तो वहॉ कर्मचारियों के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नही कराकर अनावश्यक परेशान किया जा रहा। शिकायकर्ता परेशान होकर जिलाधिकारी, कासगंज के समक्ष उपस्थित हुआ तथा जिलाधिकारी को पूरे प्रकरण से अवगत भी कराया गया। जिलाधिकारी, कासगंज द्वारा पूरे प्रकरण की जानकारी की गयी तथा जनसुनवाई समाप्ति के उपरान्त स्वंय शिकायक की पुष्टि करने के लिए आकस्मिक निरीक्षण पर गये। जिलाधिकारी के द्वारा जब मौके पर जाकर प्रकरण से सम्बन्धित अभिलेख मांगये गये तो शिकायकर्ता मोहित कुमार के द्वारा की गयी शिकायत की पुष्टि हुई तदोपरान्त जिलाधिकारी द्वारा तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी, कासगंज को प्रकरण में दोषी दो कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए।