बरेली – हरदासपुर मॉडल कॉलेज खेल प्रतियोगिता में लड़कियां अव्वल।रामनगर ब्लॉक में आयोजित स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन।

बरेली/आंवला – रामनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरदासपुर के मॉडल इंटर कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में अव्वल स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य दिवाकर चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 100 मीटर दौड़ में गौरी, खुशी और शिवानी विजेता रहीं, जबकि 200 मीटर दौड़ में ज्योति, शिवानी और मीनाक्षी ने जीत हासिल की।
लड़कों की स्पर्धाओं में भी उत्साह देखने को मिला। 100 मीटर दौड़ में अंकित, लोकेश और अजीत ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200 मीटर दौड़ में आकाश, विपिन और विशाल ने शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा जमाया।
कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं की टीम विजेता रही। कॉलेज में समय-समय पर ऐसी खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उनमें खेल भावना विकसित होती है।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य तोताराम रस्तोगी, सिरौली थाना अध्यक्ष विनोद सिंह, पप्पू वर्मा, सुंदर लाल लोधी, चमन सिंह लोधी, शिवम सक्सेना, श्यामवीर सिंह, किशन विश्वकर्मा, बृजेश कुमार शर्मा, अजय कुमार पटेल, आलोक सिंह, रजत सिंह, दीपक गुप्ता, साजमा खान, यशु गुप्ता और मनोज कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा