प्रयागराज: 06 दिसंबर को मनाया जाएगा नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस

नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस दिनांक 06.12.2025 को हर्षोल्लास के साथ कार्यालय नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केन्द्र, कटरा, प्रयागराज पर मनाया जा रहा है, उक्त अवसर पर जिलाधिकारी / नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, महोदय की उपस्थिति में प्रातः 10.30 बजे ध्वजातोलन, शपथ ग्रहण, संदेशवाचन, संबोधन आदि कार्यक्रम तथा उपरोक्त कार्यक्रम स्थल से ध्वजोतोलन कार्यक्रम के उपरान्त निकलने वाले रूटमार्च / जनजागरूकता रैली का रूट कलेक्ट्रेट के सामने से होते हुये लक्ष्मी टाकीज चौराहे से कटरा बाजार में प्रवेश करते हुये नेतराम चौराहे से पुनः रैली के आरम्भस्थल पर वापस आयेगी।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858