लखीमपुर खीरी : धर्म सभा इंटर कॉलेज में 25 नवंबर को जिले के 451 जोड़ो का होगा सामूहिक विवाह

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) लखीमपुर खीरी के डीएस कॉलेज मैदान में 451 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम की अंतिम तैयारियां जारी हैं। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने मौके पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। यह आयोजन 25 नवंबर को होना है। 25 नवंबर को जिले में 451 जोड़ों का सामूहिक विवाह के कार्यक्रम की तैयारियों का सीडीओ अभिषेक कुमार ने बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने वेदिकाओं के प्रस्तावित स्थान,बैठने की व्यवस्था,साफ सफाई की व्यवस्था,रजिस्ट्रेशन काउंटर,ग्रीन रूम की लोकेशन,खानपान की व्यवस्था, सेल्फी प्वॉइंट,एलईडी स्क्रीन,शहनाई आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा इस ऐतिहासिक विवाह समारोह के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं यह सिर्फ सरकारी आयोजन नहीं है बल्कि 451 परिवारों के भविष्य को रोशन करने वाला सामाजिक पर्व है सीडीओ ने यह भी कहा कि कही कोई भी कमी न रह जाए इसलिए हर एक व्यवस्था को हम स्वयं बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 25 नवंबर को धर्म सभा इंटर कॉलेज परिसर में खुशियों, सदभाव और नवजीवन के मिलने का अनूठा दृश्य देखने को मिलेगा जब 451 जोड़े एक साथ वैवाहिक जीवन में प्रवेश करेंगे साथ ही एक नए सफर की शुरुआत करेंगे।
निरीक्षण के दौरान डीएसडब्लूओ वंदना सिंह, डीपीआरओ विशाल सिंह, तेजस्वी मिश्रा, जितेंद्र कुमार मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।