फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण संपन्न, पुलिस उपाधीक्षक ने दिए सख्त दिशा-निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 पुलिस उपाधीक्षक सर्किल अमृतपुर द्वारा थाना कमालगंज का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केंद्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस एवं बैरकों का गहन निरीक्षण किया।

पुलिस उपाधीक्षक ने थाने की विभिन्न शाखाओं में कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए थाना क्षेत्र में चिन्हित एच.एस. (History Sheeters), सक्रिय अपराधियों, तथा टॉप-10 अपराधियों की जानकारी विस्तार से ली। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने थाना क्षेत्र में तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण को बीट प्रणाली को मजबूत करने, शस्त्रों का भौतिक सत्यापन समय से पूर्ण करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। वर्तमान में चल रहे सभी अभियानों व सरकारी कार्यक्रमों के समुचित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने पर भी उन्होंने जोर दिया।

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभानी होगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दिए और बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना की।

यह निरीक्षण पुलिस प्रशासन द्वारा पारदर्शिता, अनुशासन एवं सुचारू कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।