गया टाउन विधानसभा क्षेत्र संख्या 230 के उम्मीदवार शीष मणि कुमार ‘भंते जी’ के समर्थन में सम्यक पार्टी का प्रचार अभियान जारी है। इस क्रम में बुधवार को राष्ट्रीय महासचिव के. के. मौर्य के नेतृत्व में और वृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र गुप्ता उर्फ राजन के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जन सम्पर्क किया गया। जन सम्पर्क के दौरान उम्मीदवार शीष मणि कुमार ‘भंते जी’, राष्ट्रीय महासचिव के. के. मौर्य, बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, गया के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष चन्द्र बोस, बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) सदर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष विजय यादव और अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता रहे। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आमजन की लोकतांत्रिक पार्टी की विचारधारा और शीष मणि कुमार ‘भंते जी’ के जमीनी स्तर पर संघर्ष को बताते हुए उनके पक्ष में वोट करने की अपील की। ध्यातव्य है कि शीष मणि कुमार ‘भंते जी’ सम्यक पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष हैं, किन्तु यह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। इनका चुनाव चिन्ह करनी है, जो क्रमांक 19 पर है।
शीष मणि कुमार ‘भंते जी’ के समर्थन में प्रचार के लिए 7 नवंबर को पटना से राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर प्रमोद सिन्हा, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर कमला प्रसाद और अन्य पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। पूर्व आईएएस, पूर्व मंत्री और पार्टी के संस्थापक तपेन्द्र प्रसाद शाक्य, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) प्रोफेसर राम सिंह मौर्य, झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर. के. विश्वकर्मा, प्रदेश महासचिव (संगठन) डॉ. राज कुमार और अन्य जिलों के जिलाध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी 8 नवम्बर को पहुंच रहे हैं।
