फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अक्टूबर 2025 अपराध नियंत्रण, शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बुधवार को कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान एएसपी ने ज्वेलर्स की दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने सभी व्यापारियों को दुकानों पर उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगवाने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।
अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में मौजूद नागरिकों से शांति, आपसी सौहार्द एवं सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, सर्राफा लाइन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आम जनता ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और इसे सराहनीय कदम बताया।
