एडिलेड में कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड देख थर-थर कांपेंगे कंगारू?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच एडिलेड में खेला जाएगा. इस मैच में सबकी नजर एक बार फिर विराट कोहली पर होगी. कोहली का रिकॉर्ड एडिलेड में कमाल का रहा है. इस मैदान पर जब भी किंग कोहली उतरते हैं तो कोई न कोई कमाल जरूर करते हैं. अब इस बार भी उनके यही उम्मीद है. ऐसा इसलिए क्योंकि कोहली का रिकॉर्ड एडिलेड में धमाकेदाक रहा है. बता दें कि एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक कुल 15 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 9 में भारत को जीत मिली है और 5 में हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच ट्राई रहा है. बता दें कि पिछले 17 सालों में एडिलेड में भारतीय टीम कोई मैच नहीं हारी है.

इस मैदान पर कोहली 12 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 65 की औसत के साथ कुल 975 रन दर्ज है. इस मैदान पर कोहली ने 5 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं. वहीं, वनडे में कोहली ने एडिलेड में दो शतक लगाए हैं.

अब यदि विराट ने दूसरे वनडे में शतक लगाने का कमाल कर दिया तो किंग कोहली एडिलेड में वनडे क्रिकेट में तीन शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.