फर्रुखाबाद:तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक 12 अक्टूबर को

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज की प्रतिनिधि सभा — तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन (TSS) की एक आवश्यक बैठक आगामी रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे आर.पी. पैलेस (मेडिक्म हॉस्पिटल), कायमगंज बाईपास रोड, नगला खैरबन्द में होगी।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी। बैठक में समाज के सामाजिक एवं आर्थिक विकास, प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन, तथा टेलीफोन डायरेक्टरी के लिए शेष ग्रामों से नाम एकत्र करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों ने बताया कि यह सभा समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर तथागत बुद्ध के आदर्शों पर आधारित सामाजिक एकता और जागरूकता को मजबूत करने का कार्य करेगी। सभी सदस्यों एवं समाज के जागरूक नागरिकों से इस बैठक में उपस्थिति की अपील की गई है ताकि सामूहिक रूप से समाज के उत्थान हेतु ठोस रणनीति तैयार की जा सके।

🔸 स्थान: आर.पी. पैलेस (मेडिक्म हॉस्पिटल), कायमगंज बाईपास रोड, नगला खैरबन्द फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश

🔸 दिनांक: 12 अक्टूबर 2028, रविवार

🔸 समय: प्रातः 11:00 बजे